यह इनपुट का आधुनिक रूप है। इस प्रकार के डिस्प्ले स्क्रीन में स्पर्श संवेदी पारदर्शी पैनल होता है यहाँ हम अंगुली से सीधे इमेज को स्क्रीन पर पॉइंट करते है। इसमें पॉइंट करने के लिए माउस या लाइट पेन की आवश्यकता नहीं होती है। इसमें एक विशेष प्रकार के मॉनीटर का उपयोग किया जाता है। इसमें कोई इनपुट देने के लिए हम कीबोर्ड के बटनों को नहीं दबाते हैं। बल्कि स्क्रीन पर ही निश्चित स्थान को छूते है या हल्के से दबाते है इससे पता चल जाता है कि हम क्या इनपुट देना चाहते है।
टच स्क्रीन का अधिक व्यापक उपयोग आजकल के टेबलेट, कम्प्यूटर, मोबाइल, एटीएम मशीन में किया जाता है टच स्क्रीन से इनपुट देना सरल होता है।